मोगा में बाघापुराना पुलिस एवं जिला प्रशासन ने एक महिला नशा तस्कर की संपत्ति जब्त किया है। डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि बाघापुराना निवासी रजनी बाला को वर्ष 2015 में 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। नशा तस्करी की काली कमाई से उसने बाघापुराना शहर के जैसोवाल गली में मकान बनाया था। पुलिस व जिला प्रशासन ने महिला रजनी बाला के 23 लाख रुपये की कीमत वाले मकान और 7.60 लाख की कार को फ्रीज किया है। नशा तस्करी मामले में अदालत ने आरोपी रजनी बाला को 10 वर्ष की कैद और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी। आरोपी को सजा होने के बाद उक्त मकान को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है और कार को भी जब्त कर लिया गया है, जो पहले से पुलिस स्टेशन में खड़ी थी।