मोगा पुलिस ने एक नशा तस्कर को 250 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा सिटी पुलिस ने शहर में गश्त के दौरान खास मुखबिर की सूचना दी आरोपी सतकार सिंह निवासी अमृतसर को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी बाइक पर सवार होकर मोगा में हेरोइन बेचने आया था। पुलिस को उसके पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।