मोगा में युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने नशा मुक्ति यात्रा शुरू की। यात्रा वार्ड नंबर 6, 25, 7 के अलावा गांव रामू वाला कलां, रामू वाला नवां, रामू वाला हरचोका में शुरू हुई। इस मौके पर उनके साथ मेयर बलजीत सिंह चानी, वार्ड के पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दौरान विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार नशों को पूरी तरह समाप्त कर रही है और लोगों का सहयोग भी जरूरी है।