फिरोजपुर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और सेहत विभाग के स्टाफ ने अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के अलावा पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार रात दो गुट सिविल अस्पताल में घुस गए और उन्होंने ईंट पत्थर चलाएं । ईंट पत्थर चलने से उनके अस्पताल का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने अपनी जान बड़ी मुश्किल से बचाई। दोनों गुटों के बंदों के पास पिस्तौलें थी। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज की जाए। यदि सुरक्षा का प्रबंध अस्पताल में नहीं किया गया तो वह अस्पताल को बंद कर धरने पर बैठ जाएंगे।