मोगा में सावन महीने की शिवरात्रि का पर्व मंगलवार को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मोगा में भी सावन शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। शहर में करीब 125 कांवड़ियों की टीम पहुंची, जिन्होंने विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा शहर ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। इस बार कांवड़ यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने कई दिनों की यात्रा पूरी कर मोगा पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।