फिरोजपुर डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने नहरी विभाग के अधिकारियों के साथ हुसैनीवाला हैड़ और सरहदी गांवों का दौरा किया। डीसी ने ग्रामीणों से बातचीत कर कहा पहाड़ों में बारिश होने और हरिके हैड़ से पानी छोड़ने के कारण सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढ़ा है, लेकिन अभी तक बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। डरने की कोई बात नहीं है । सभी इंतजाम पूरे किए हुए हैं।