आए दिन चोरी की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन कार में सवार होकर बकरी चोरी करने का मामला बेहद हैरान कर देने वाला है। यह घटना मोगा के गांव लोपो की है, जहां की एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि क्रेटा कार में सवार एक युवक एक घर के बाहर बंधी बकरी को उठाकर कार में डाल लेता है और मौके से फरार हो जाता है। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हो जाती है और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। बकरी चोरी करने के लिए चोर ने काफी टाइम रेकी की जो कि सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही हे। इस मामले में लोपो पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रीतम सिंह के साथ फोन पर सीसीटीवी के बारे में उन्होंने बताया कि उनके पास बकरी चोरी की शिकायत आई है। गाड़ी के नंबर से चोर को पकड़ लिया जाएगा ।