फिरोजपुर से सांसद और कांग्रेस नेता शेर सिंह घुबाया द्वारा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को इस्तीफा देने की सलाह वाले बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। फाजिल्का में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस बयान का कड़ा विरोध करते हुए प्रदर्शन किया तथा शेर सिंह घुबाया का चौक घंटा घर पर पुतला फूंककर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी सहयोगी एवं फाजिल्का के कांग्रेस नेता समरबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक बयान देना न केवल पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है, बल्कि इससे पार्टी की एकजुटता भी प्रभावित होती है।उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग कठिन परिस्थितियों में भी पंजाब कांग्रेस को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं और लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। यदि किसी नेता को कोई मतभेद है तो उसे सार्वजनिक मंच के बजाय पार्टी के आंतरिक मंच पर उठाना चाहिए।पूर्व जिला प्रधान कौशल बुक और युवा कांग्रेस के जिला प्रधान बलदेव भट्टी ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी, राजा वड़िंग और पूरी कांग्रेस नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे और सार्वजनिक बयानबाजी से बचना चाहिए।वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत महंत ने कहा कि शेर सिंह घुबाया का बयान पार्टी हितों के खिलाफ है, इसलिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शेर सिंह घुबाया के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त कि