फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में कांग्रेस की बैठक में नहीं आए कांग्रेसियों ने नंगल में लगाए चन्नी के नारे

रोपड़ में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग और पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने नंगल में बैठक की। दूसरी ओर रोपड़ में बरिंदर ढिल्लों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा इकट्ठ किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। बैठक में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वड़िंग और भूपेश बघेल के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जताई। वहीं बरिंदर ढिल्लों ने कहा कि उन्हें और उनके विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नंगल में आयोजित बैठक का कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस की बैठक पहले रोपड़ में प्रस्तावित थी, लेकिन चरणजीत चन्नी और बरिंदर ढिल्लों के क्षेत्र से जुड़े संभावित विरोध को देखते हुए इसे नंगल में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वड़िंग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि चरणजीत चन्नी के समर्थन में नारे लगाने वाले पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरएसएस या आम आदमी पार्टी का समर्थक कहना गलत है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस हाईकमान से जल्द इस विवाद को सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि संगठन में चल रही गुटबाजी से पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। बरिंदर ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए यह बैठक बुलाई गई। उन्होंने बताया कि चरणजीत सिंह चन्नी ने उनसे कहा था कि नंगल की बैठक में रोपड़ क्षेत्र के लोग किसी तरह का व्यवधान न डालें, इसलिए कार्यकर्ताओं को रोपड़ में एकत्र कर उनकी भावनाएं सुनी गईं। बरिंदर ढिल्लों ने राजा वड़िंग द्वारा टिकट काटे जाने संबंधी दिए जा रहे बयानों पर भी तंज कसते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की बातें करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है, इसलिए उनकी टिकट कोई नहीं काट सकता। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और अपनी ही पार्टी के नेता के समर्थन में नारे लगाना कोई गलत बात नहीं है। यदि ऐसा करना गलत है, तो हर राजनीतिक व्यक्ति दोषी माना जाएगा। ढिल्लों ने यह भी कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के अपने जिले में उनकी मौजूदगी के बिना पार्टी का कार्यक्रम आयोजित होना उचित नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें