फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा के नकल मामले पर कांग्रेस भी मैदान में, 29 जुलाई को यूनिवर्सिटी के बाहर धरना; पूर्व सीएम चन्नी होंगे शामिल

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फार्मेसी अफसरों की भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आए हाईटेक नकल मामले को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। यूथ अकाली दल और एसओआई के प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने 29 जुलाई बुधवार को बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने बताया कि प्रदर्शन में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरनजीत सिंह चन्नी,गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। किक्की ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सरकार फार्मेसी भर्ती परीक्षा में सामने आए हाईटेक नकल मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय इसे सीमित दायरे में रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि मामले में यदि किसी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों पर अलग-अलग राज्यों में अलग रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि उसका विरोध प्रदर्शन भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें