फिरोजपुर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को हरिद्वार और ऋषिकेश के दर्शन के लिए बस रवाना की गई। बस को विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।