फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित राष्ट्रीय शहीदी स्मारक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों की समाधि पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की आजादी के लिए उनके महान बलिदान को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।