फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए स्थित श्री बालाजी मंदिर में 10 जुलाई को सावन माह में जाप शुरू करवाए जा रहे हैं। श्री बालाजी सेवा संघ एंड चैरिटेबल सोसायटी गुरुहरसहाए की ओर से हर साल की तरह इस साल भी सावन माह में जाप करवाए किए जा रहे हैं, जो 10 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। मंदिर के मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति सावन के माह में मंदिर में जाप करवाना चाहता है तो वह बुकिंग करवा सकता है। कीर्तन भी होगा। लोगों से अपील की है कि वह कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग ले।