शिरोमणि अकाली दल ने संदीप पाठक पर केस दर्ज होने पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह क्लेर ने सवाल उठाया कि पंजाब सरकार यह बताएं कि यह भ्रष्टाचार संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी में रहते हुए किया था या बीजेपी ज्वाइन करने के बाद।