फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। महिला के सिर और आंख पर चोट लगने से गंभीर जख्मी हो गई। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कार चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।