फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में धूमधाम से मनाई गई बकरीद

मोगा में मुस्लिम समुदाय द्वारा आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर शहर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई ।इस अवसर पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।मौलवी मुहम्मद हबीब ने कहा, “ईद-उल-अजहा हमें नफरत को दूर करके प्यार और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन आपसी मेल-जोल और समझ को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।”गुलाम रॉबरी ने भी बताया कि यह दिन आपसी एकता और विश्वास का प्रतीक है और सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें