फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुखविंदर सुखी के पिता की अस्थियां कीरतपुर साहिब में जल प्रवाह 

बंगा हलके से विधायक सुखविंदर सुखी के पिता चौधरी राम किशन का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनकी अस्थियों का आज कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के समीप सतलुज नदी पर बने अस्थिघाट में नम आंखों से जल प्रवाह किया गया। इस अवसर पर दुख साझा करने के लिए अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी और नवांशहर हलके के विधायक नच्छत्तर पाल विशेष रूप से पहुंचे। इनके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर डॉ. सुखविंदर सुखी के साथ शोक व्यक्त किया। इस दौरान जसवीर सिंह गढ़ी और विधायक नच्छत्तर पाल ने कहा कि चौधरी राम किशन जहां एक ओर राजनीति में सक्रिय थे, वहीं साहिब कांशीराम और बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच को आगे बढ़ाने वाले निर्भीक नेता भी थे। उन्होंने क्षेत्र में बहुजन समाज के स्तर को ऊंचा उठाने और दबे-कुचले वर्गों की आवाज को बुलंद करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से जहां विधायक सुखविंदर सुखी और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है, वहीं खासकर दोआबा क्षेत्र ने एक सशक्त नेता खो दिया है। आज परिवार के साथ उनकी अंतिम रस्में निभाते हुए चौधरी राम किशन की अस्थियों का जल प्रवाह किया गया। इस मौके पर डॉ. सुखविंदर सुखी की माता सिमरन कौर, धर्मपत्नी अंजू बाला, डॉ. सिद्धांत, बलविंदर सिंह, सुरिंदर बलराम, मास्टर बलवीर चंद, जगमोहन पुरी, परमजीत मान, सरबन सिंह, मास्टर रामपाल अबियाणा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें