फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर की लूट

तरनतारन जिले के गांव नौरंगाबाद में रविवार देर रात हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी और पांच वर्षीय बच्ची को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान सहित करीब 20 लाख रुपये से अधिक का सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल, घरेलू गैस सिलेंडर और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न बच सके। पीड़िता बलजिंदर कौर और उनकी बेटी अमोलदीप कौर ने बताया कि देर रात कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें और घर में मौजूद पांच वर्षीय बच्ची को डराया-धमकाया तथा एक कमरे में चारपाई से बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब सब-डिवीजन के डीएसपी हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें