फिरोजपुर जीआरपी के एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज रेलवे स्टेशन का एंटी-सबोटाज टीम और आरपीएफ फिरोजपुर के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और विभिन्न स्थानों की बारीकी से जांच की गई। टीम ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म, प्रवेश व निकास द्वार तथा अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह की जांच जारी रहेगी।