फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनटीएफ ने हेरोइन, सात लाख की ड्रगमनी, चार पिस्तौल व बीस कारतूस संग पकड़े दो आरोपी

फिरोजपुर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो तस्करों को काबू किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच किलो 710 ग्राम हेरोइन, 16 लाख 90 हजार रुपये की ड्रगमनी, चार पिस्तौलें व बीस कारतूस बरामद की है। उधर, एएनटीएफ थाना ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एएनटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क कर हेरोइन की बड़ी खेप दो आरोपियों ने मंगवाई है। उक्त आरोपी सब्जी मंडी के पास हेरोइन आगे सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। एएनटीएफ की टीम ने जाल बिछा कर दो आरोपियों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच किलो 710 ग्राम हेरोइन, 16 लाख 90 हजार रुपये की ड्रगमनी, चार पिस्तौलें व बीस कारतूस बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोरी और सिकंदर सिंह उर्फ काली के तौर पर हुई है। ये दोनों सीमावर्ती गांव निहाला किलचा ममदोट के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें