फाजिल्का के सीमावर्ती गांव वल्ले शाह हिठाड़ उर्फ गुलाबा भैणी में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पीर बाबा बुर्जी वाले की दरगाह पर वार्षिक मेला लगाया गया। इस मेले में दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग बाबा जी के दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान बीएसएफ व पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। वहीं हर बार की तरह इस बार भी कुछ पाकिस्तानी नागरिक पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने के लिए आए, लेकिन नजदीक आने की अनुमति न मिलने पर वे दूर से ही माथा टेककर वापस चले गए।