मोगा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित समय से 4 मिनट की देरी से फहराया गया। समारोह में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन जिले के चारों विधायकों में से कोई भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।