खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसानों की आत्महत्याओं पर विवादास्पद बयान दिया है। खुड्डियां गुरुवार को मंत्री अमन अरोड़ा के पिता और कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री भगवान दास अरोड़ा की बरसी में पहुंचे थे। इस दाैरान उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या पर ज्यादा ही बवाल मचा रहता है। उन्हें खुद उसका हिसाब किताब नहीं आया है । कितनी मौतें हुई हैं, कहां हुई हैं और कैसे हुई हैं। इसकी चर्चा ज्यादा हो रही है। इसका सही डाटा सामने आना चाहिए ।