फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता नवीन की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

पंजाब के फिरोजपुर में बीते दिनों राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नवीन अरोड़ा की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को मार गिराया है। आरएसएस कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की हत्या का मुख्य आरोपी बादल वीरवार तड़के गांव माहमूजोइयां (फाजिल्का) में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जबकि उसके दो साथी कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर श्मशान घाट की दीवार फांदकर फरार हो गए। एनकाउंटर के दौरान एक पुलिस मुलाजिम को भी गोली लगी है, जिसका इलाज चल रह है। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या की साजिश में एक महिला भी शामिल थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें