फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में देवरानी-जेठानी की मौत मामले में आरोपी कार चालक गिरफ्तार, 28 घंटे बाद परिवार का धरना खत्म

फरीदकोट के स्थानीय सादिक रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव पिंडी बलोचा निवासी अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों द्वारा पिछले 28 घंटे से जारी सड़क जाम और धरना रविवार शाम समाप्त कर दिया गया। गौरतलब है कि 24 जुलाई की सुबह शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना और उसकी जेठानी पूजा एक्टिवा पर सवार होकर नहर से घर के लिए पानी भरने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं को कार काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर उसी दिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन गिरफ्तारी में देरी होने पर 25 जुलाई से परिजनों, मोहल्ला निवासियों और विभिन्न इंसाफपसंद संगठनों ने सादिक रोड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। करीब 28 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें