फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 सीटों पर उतरेगी आपकी आवाज पार्टी

आपकी आवाज पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सभी 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुनावी बिगुल बजाया। प्रेम पाल चौहान ने कहा कि पार्टी का मुख्य मुद्दा शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना होगा। सड़कों की खराब हालत, आवारा पशुओं की समस्या, ला एंड ऑर्डर तथा बिजली-पानी से जुड़ी दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत दिलाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में पार्टी सभी 35 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारकर जनता के बीच जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पांच उम्मीदवारों की घोषणा के साथ पार्टी ने चुनावी तैयारियों की शुरुआत की। पार्टी के घोषित उम्मीदवार * वार्ड-13: रोहित कुमार * वार्ड-14: शाहनूर चौधरी * वार्ड-15: प्रेम पाल चौहान * वार्ड-29: ज्योति दत्त * वार्ड-31: अर्पित गुप्ता

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें