फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम में आते गांव तरिंडे के मौजूदा आप पार्टी के सरपंच जश्नप्रीत सिंह बावा ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें कविताओं की कुछ लाइनें लिखी हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सूचना मिलते ही गुरुहरसहाए के आप विधायक फौजा सिंह जश्नप्रीत के घर पर पहुंचे। जश्नप्रीत की पार्टी में काफी गतिविधियां थी। लेकिन उसके खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।