फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में आप नेता पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त

Ankesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 07:25 PM IST

फगवाड़ा के खेड़ा रोड पर बुधवार शाम को एक बार फिर आम आदमी पार्टी के बीसी विंग दोआबा जोन इंचार्ज दलजीत राजू दरवेश पिंड पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसमें दलजीत राजू तो बच गए लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग सवा पांच बजे की है जब दलजीत राजू अपने मित्र की फगवाड़ा के खेड़ा रोड पर स्थित दुकान पर पहुंचे थे। उनके गनमैन व गांव चक हकीम के सरपंच वरुण बंगड़ भी उनके साथ थे। उन्हें अपने मित्र की दुकान में बैठे केवल पांच से सात मिनट ही हुए थे कि हमलावर उनकी कार के शीशे तोड़ कर फरार हो गए। इस घटना से फगवाड़ा में एक फिर दहशत का माहौल बन गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें