फिरोजपुर अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की बैठक प्रधान राकेश अग्रवाल बबली के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।इसमें प्रिंसिपल आमना गुप्ता को प्रधान बनाया गया। महिलाओं द्वारा आमना गुप्ता को पुष्पगुश देकर और सिरोपा पहनाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आमना गुप्ता ने उद्योगपति समीर मित्तल की धर्मपत्नी संजना मित्तल को अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन का चीफ पैटर्न नियुक्त किया और सविता गोयल को पैटर्न बनाया। इसी कड़ी के तहत सविता गर्ग को सीनियर उपाध्यक्ष, नीलम गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रेनू मित्तल, अनुपमा गुप्ता को उपाध्यक्ष पद से सुशोभित किया गया। उनके द्वारा मीनाक्षी मित्तल को महासचिव, सारिका मित्तल, मेघा अग्रवाल, प्राची मित्तल, गुलशन गुप्ता को सचिव के अलावा ऋचा मित्तल को उप सचिव बनाया गया।