फिरोजपुर के मालवा रोड स्थित बाबा रामलाल गुरुद्वारे के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली ने एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा पर सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई । जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। ट्रैक्टर ट्राली चालक घटना अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस को सूचित मिलते ही मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।