सावन के पहले सोमवार पर चंडीगढ़ के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का गंगाजल, पंचामृत, दूध, दही, शहद और जल से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आक, भांग, फूल और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने मंदिर कमेटियों की ओर से आयोजित खीर और मालपुआ के लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।