फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट ब्लाक के गांव सेठा वाला और दोना रहमत वाला गांव की 250 एकड़ में लगी फसल डूबी

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के सरहदी क्षेत्र में सतलुज दरिया में आई बाढ़ के पानी में गांव सेठा वाला और दोना रहमत वाला की करीब 200 एकड़ फसल पूरी तरह डूब चूकी है। खेतों में पानी भर गया, जिससे धान, मक्की और सब्जी जैसी मुख्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ का पानी आने से चक सरकार जंगल में स्थित बीएसएफ की टेंट पोस्ट भी बाढ़ के पानी में घिर चूकी है। अचानक खेतों में पानी आने से किसानों के ट्यूबवेल और बोरवेल डूब चूके है जिस के चलते किसानों को आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। किसान गुरदीप सिंह, काला सिंह, महिंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ मे भी उनकी फसल बर्बाद हो गई थी हमें उसका भी मुआवजा नहीं मिला था लेकिन अब फिर बाढ़ के पानी में हमारी फसलें पूरी तरह डूब चूकी हैं । किसानों ने बताया कि 2023 में जो बाढ़ आई थी उसमें भी फसलें बर्बाद होई थी। सतलुज दरिया में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों के लिए ममदोट के सरहदी गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड में राहत केंद्र बनाया गया हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि राहत केंद्र में लोगों के रहने व खाने-पीने का हर जरूरी सामान मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें