फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत 15 आरोपी हिरासत में

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Feb 2026 05:12 PM IST

फगवाड़ा पुलिस ने सोमवार को एसपी माधवी शर्मा व डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में एसएचओ सतनामपुरा अमनप्रीत कौर, एसएचओ रावलपिंडी मेजर सिंह को साथ लेकर फगवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में ऑपरेशन प्रहार 2.0 चलाया। इस दौरान पुलिस ने हर संदिग्ध जगह पर जांच की तथा 22 वांटेड अपराधियों को राउन्ड अप कर पूछताछ के लिए 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसपी माधवी शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थों व अन्य किसी भी प्रकार के नशा तस्करों के खिलाफ लोगों को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। अगर अपने आस-पास कोई आपराधिक गतिविधि चला रहा है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें ताकि उस पर तत्काल कार्रवाई हो सके। इस दौरान अरोड़ा कॉलोनी , मेहटा कॉलोनी , लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर, रेलवे स्टेशन व छज्ज कालोनी में सर्च अभियान चलाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें