फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में आतंकी बैठक!, 26 जनवरी को भारत में बड़ी साजिश, पंजाब में अलर्ट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sun, 25 Jan 2026 04:57 PM IST

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर्स की गुप्त बैठक पीओके के मुजफ्फराबाद में आयोजित हुई। 20 जनवरी की देर रात शुरू हुई इस बैठक में लश्कर के पीओके चीफ रिजवान हनीफ ने भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने की बड़ी साजिशें रची गई। इन साजिशों के तहत आईएसआई ने लश्कर-ए-ताइबा और जैश ए मुहम्मद को 26 जनवरी को पंजाब के माध्यम से पूरे देश में अस्थिरता फैलाने का बड़ा टास्क दिया। इसके लिए पंजाब के गैंगस्टरों और विदेश में बैठे आतंकियों के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने की पूरी व्यवस्था की गई। इस बैठक में पंजाब के आतंकियों और गैंगस्टरों को न सिर्फ गणतंत्र दिवस पर अस्थिरता फैलाने का पूरा रोड मैप दिया गया बल्कि उसके बाद भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की रणनीति बनाई गई। पीओके के मुजफ्फराबाद में हुई आतंकियों की इस बैठक की पूरी रिपोर्ट और उस बैठक की एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी अमर उजाला के पास मौजूद हैं। फिलहाल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने कुछ आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कई और गैंगस्टर गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें