फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम: RDX IED बरामद, ड्रोन से ड्रग्स और हथियार सप्लाई का खुलासाअमृतसर में आतंकी साजिश

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 11 Feb 2026 02:14 PM IST

खुफिया सूचना के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने कार्रवाई करते हुए आतंकी साजिश को नाकाम किया है। कार्रवाई के दौरान आरडीएक्स आधारित आईईडी (स्वनिर्मित विस्फोटक उपकरण) बरामद किया गया। अमृतसर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह मामला सीमा पार बैठे तत्वों से जुड़े आतंकी नेटवर्क से संबंधित है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में था, जो पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। बरामद आईईडी को सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचाने के उद्देश्य से पॉलीविनाइल क्लोराइड पाइप के भीतर छिपाकर रखा गया था। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से किसी संभावित नुकसान को टाल दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें