फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि केस में सुखबीर बादल की कोर्ट में पेशी, 20 हजार के बॉन्ड पर जमानत

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज चंडीगढ़ की अदालत में पेश हुए। बादल अखंड कीर्तनी जत्थे के मुख्य प्रवक्ता भाई आरपी सिंह द्वारा दायर मानहानि के मामले में पेश हुए थे। कोर्ट में 20 हजार रुपये का पर्सनल बॉन्ड भरकर उन्हें जमानत मिल गई। यह केस 2017 का है जब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे के दौरान भाई आरपी सिंह के घर गए थे। सुखबीर बादल ने उस समय कथित तौर पर एक विवादित टिप्पणी की थी। इस पर आरपी सिंह ने सुखबीर बादल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अदालत में हाजिर न होने के कारण पहले सुखबीर बादल के खिलाफ वारंट जारी हुए थे, जिसके बाद आज वह अदालत में पेश हुए।सुखबीर सिंह बादल को जमानत रद्द होने के बाद चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश किया गया। यह मामला अखंड कीर्तनी जत्था के अध्यक्ष आरपी सिंह ने दायर किया था, जिन्होंने बादल के उस बयान के बाद मानहानि की आपराधिक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल चरमपंथी व्यक्तियों से मिलते हैं और आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से उनके संबंध हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें