सीनेट चुनाव की तारीख घोषणा की मांग पर पंजाब यूनिवर्सिटी रण का मैदान बन गया है। छात्रों की ओर से बड़े प्रदर्शन का एलान किया गया है। इसके मद्देनजर कैंपस में रविवार को मास गैदरिंग की तैयारी पूरे दिन चली। इस दौरान पंजाबी गायक सतिंदर सरताज भी पीयू पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने सीनेट चुनाव की घोषणा करने की बात कही।