फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने के मामलों पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रिपोर्ट की जारी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 22 Oct 2025 02:39 PM IST

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के नोडल अधिकारी राजीव गुप्ता, वरिष्ठ पर्यावरण अधिकारी द्वारा पराली जलाने के मामलों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, पूरे पंजाब में विभिन्न टीमें स्टबल बर्निंग (पराली जलाने) को रोकने के लिए तैनात की गई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक 179 फिजिकल बर्निंग साइट्स दर्ज की जा चुकी हैं। इन मामलों में 8 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि लगभग 5 लाख 65 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके साथ ही धारा 20 और 23 बीएनएस एक्ट के तहत 149 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक पराली जलाने के मामले तरन तारन (56) और अमृतसर (51) जिलों में सामने आए हैं। पटियाला जिले में 10 मामले दर्ज किए गए हैं और यहां 6 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर की गई है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें