पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मान सरकार ने रविवार को अपना बजट 2026-27 पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट भाषण के दौरान मावां-धीयां सत्कार योजना का एलान किया। इस योजना के तहत पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि मिलेगी। खास बात यह है कि सरकार ने अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 500 रुपये अधिक देने का एलान किया है। यानि एससी वर्ग कि महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा अन्य योजनाओं का भी बजट के दौरान एलान किया गया।