फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Congress Crisis: राहुल गांधी को सौंपी गई रिपोर्ट, खरगे संग चर्चा के बाद होगा बड़ा फैसला

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 17 Jul 2026 03:36 PM IST

पंजाब कांग्रेस के बागी नेताओं ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचकर संगठन के वरिष्ठ प्रभारियों के सामने अपना पक्ष रखा। हालांकि उनकी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से सामूहिक और अलग-अलग बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और देर शाम अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी कार्यालय को भेज दी। अब राहुल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन को लेकर अंतिम फैसला करेंगे। हाईकमान ने नाराज नेताओं को दिल्ली बुलाया था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को राहुल गांधी से मिलने का समय नहीं मिला। राहुल कार्यालय की ओर से चन्नी समेत अन्य नेताओं को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने के लिए कहा गया। वेणुगोपाल को भी निर्देश दिए गए थे कि वह सभी नेताओं से बातचीत कर अपनी टिप्पणी सहित विस्तृत रिपोर्ट उसी दिन हाईकमान को सौंपें। बताया जा रहा है कि उन्होंने देर शाम अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी के कार्यालय भेज दी। दिल्ली पहुंचे असंतुष्ट नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद डॉ. अमर सिंह, विधायक परगट सिंह और विधायक सुखपाल सिंह खैरा समेत अन्य नेता शामिल रहे। इन नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी मुलाकात की। इसके बाद केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से पहले सामूहिक और फिर अलग-अलग बैठक कर पूरे विवाद पर उनका पक्ष जाना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें