फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में ड्रोन से आई 40 किलो हेरोइन और हैंड ग्रेनेड बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर के हलका राजासांसी के गांव ओठियां के पास पुलिस ने चार हैंड ग्रेनेड और 40 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध सामग्री गिराई गई है। जांच के दौरान मौके से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ हथियार बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार ड्रोन के जरिए काले पैकेटों में करीब 40 किलो से अधिक हेरोइन भेजी गई थी। इसके साथ चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। यह खेप गांव ओठियां के समीप गिरी थी, जिसे कुछ युवक मोटरसाइकिल पर लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उस समय गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। देर रात सड़क पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने जब युवकों को रोका तो वे घबरा गए और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गए। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें