फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को मिलेगा प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवाॅर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। श्रवण अवाॅर्ड लेने को दिल्ली रवाना हो चुका है। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात सैनिकों को श्रवण (10) घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर देने के लिए जाता था। इतनी छोटी उम्र के बच्चे ऐसे माहौल में डर कर अपनी मां की गोद में दुबक कर बैठते हैं, लेकिन वह बेखौफ होकर सरहद पर घूमता था। ममदोट के सिटी हार्ट स्कूल में पढ़ने वाला श्रवण सिंह 26 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गया है। वह पंजाब का अकेला विद्यार्थी है जो इस साल दिल्ली में होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड में हिस्सा ले रहा है। उसने ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन आर्मी की बहुत मदद की थी। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें