फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना मर्डर केस सुलझा: कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी के हत्यारे बिहार से गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 06:20 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

लुधियाना के कूमकलां के गांव हारिया और तखरां रोड गांव के पास 29 मार्च की देर शाम को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारे गए कांग्रेसी ब्लाॅक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ विजय कुमार और उसके साथी लक्की को नेपाल बाॅर्डर के पास बिहार के जिला मुंगेर स्थित कस्बा जमालपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वहां से नेपाल घुसने की फिराक में थे। पुलिस अजय और लक्की को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से लेकर पहुंची और अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी अजय के पिता जय सिंह, भाई रवि कुमार, अमरीश और एक अन्य साथी सुनील को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें