फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर बीएसएफ मुख्यालय विस्फोट: गुरप्रीत सिंह रिहा, पुलिस आतंकी पहलू की जांच कर रही है

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 09 May 2026 01:32 PM IST

जालंधर के बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर हुए स्कूटी ब्लास्ट मामले में 20 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। रिहाई के बाद गुरप्रीत ने कहा कि वह पांच मई को बीएसएफ से रिटर्न पार्सल लेने गया था। इसी दौरान परिवार से फोन पर बात करते समय उसकी स्कूटी में जोरदार धमाका हो गया। गुरप्रीत ने बताया कि धमाके के बाद वह जान बचाने के लिए बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ भागा, जबकि ब्लास्ट होते ही मुख्य गेट बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे मेडिकल सहायता दी गई। गुरप्रीत ने कहा कि ब्लास्ट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे दाहिने कान से कम सुनाई दे रहा है। उसने सरकार से हुए नुकसान की भरपाई और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। गुरप्रीत ने कहा कि इस घटना के बाद उसकी छवि खराब हुई है और उसकी नौकरी भी चली गई। परिवार ने बताया कि गुरप्रीत 4 बहनों का इकलौता भाई है और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। परिवार पहले से कर्ज में डूबा हुआ है। माता-पिता ने सरकार से मदद की अपील करते हुए कहा कि उनका बेटा घायल अवस्था में किसी काम के लायक नहीं बचा और परिवार आर्थिक संकट में फंस गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें