हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) में व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। संस्थान के हिंदी कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर संजय भड़ाडा ने बताया कि अब डॉक्टर मरीजों को हिंदी में प्रिस्क्रिप्शन लिख रहे हैं साथ ही, ओपीडी में मरीजों को बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हिंदी में वीडियो के माध्यम से दी जा रही है। यह कदम हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।