फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में थाने के सामने गैंगवार, स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 7 घायल

Fri, 07 Aug 2026 05:04 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

मोगा पुलिस ने खुद को पंजाब पुलिस की ASI बताकर लोगों को गुमराह करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली पुलिस वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह पिछले करीब दो महीने से फिरोजपुर से मोगा नकली पुलिस वर्दी पहनकर आती थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती है और अच्छे घर में शादी होने की उम्मीद में खुद को पुलिस कर्मचारी बताने का नाटक करती थी। इसी दौरान करीब एक महीने पहले उसकी शादी भी हो गई। आरोपी महिला थाना परिसर के पास बने सांझ केंद्र में अपना टिफिन रख देती थी और स्टाफ से कहती थी कि उसकी ड्यूटी मोगा के मेन चौक पर लगी है। इसके बाद करीब एक घंटे बाद वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी। उसकी गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ करने पर पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी-1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 204, 205 और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें