फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल; मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 04 Jun 2026 07:09 PM IST

पंचकूला सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर बुधवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से शहर में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने क्लब से बाहर निकल रहे व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे दो लोग घायल हो गए। वारदात के बाद फरार हो रहे दोनों आरोपियों को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने पीछा कर रामगढ़ क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-5 स्थित एक क्लब से रतन लुबाना बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर करीब 10 से 12 राउंड फायर किए गए। जान बचाने के लिए दोनों व्यक्ति भागने लगे, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें