नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना अजीतवाल पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस पार्टी लिंक रोड कोकरी फूला सिंह वाला की ओर नाकाबंदी/चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोकरी फूला सिंह वाला की तरफ से आ रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर PB-10-EZ-9255) को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल वहीं बंद हो गई। मौके पर ही तीनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली गई, जिस दौरान 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।