मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव चकतारेवाला में शुक्रवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में 62 वर्षीय बुजुर्ग चिमन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, चिमन सिंह ने एक साल पहले गांव में एक कनाल 4 मरले जमीन गांव की एक महिला गुरदीप कौर दीपो से खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री और जमा बंदी चमन सिंह के नाम पर है। जमीन पर कब्जा गुरदीप कौर दीपो के भाई बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, जसविंदर सिंह के पास है।