फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में एनडीपीएस का आरोपी हवालात की छत तोड़कर फरार

मोगा जिले के बधनी कलां थाना से एनडीपीएस मामले में पकड़ा गया आरोपी हवालात की छत तोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को बधनी कलां पुलिस ने गांव लोपो से हरप्रीत सिंह निवासी राऊके रोड, बधनी कलां को 32 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान 17 दिसंबर रात आरोपी ने मौका देखकर हवालात की छत तोड़ दी और फरार हो गया। घटना तब पता लगा जब 18 दिसंबर की सुबह आरोपी नहीं देखा हवालात में। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह की तलाश में जुट गई हे पर अभी तक पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें